स्टीव स्मिथ ने बल्लेबाज़ी कर रहे शुभमन गिल को किया स्लेज, अगली ही गेंद पर गंवा बैठे विकेट
सिडनी टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ द्वारा स्लेज किए जाने के एक गेंद बाद भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल कैच आउट हो गए। स्मिथ ने गेंदबाज़ नेथन लायन से कहा, "यह बकवास है...चलो खेलते हैं!" इस पर गिल ने जवाब दिया, "तुम अपना समय लो स्मिथी!" इसके बाद ही गिल 20 रन के स्कोर पर आउट हो गए।