संडे का नाम सन-ड्यूटी कर दें?: L&T चेयरमैन की हफ्ते में 90 घंटे काम की सलाह पर हर्ष गोयनका
एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की हफ्ते में 90 घंटे काम करने की सलाह पर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने कहा है, "क्यों न संडे का नाम सन-ड्यूटी कर दें और 'डे ऑफ' को काल्पनिक चीज़ बना दें!" उन्होंने कहा, "मैं मेहनत और होशियारी से काम में विश्वास रखता हूं लेकिन लगातार काम करने से सिर्फ थकान होती है...कामयाबी नहीं मिलती।"