सीडैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 740 पदों पर निकली भर्ती
सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सीडैक) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोग्राम मैनेजर समेत 740 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मोहाली, मुंबई, नोएडा, पुणे, तिरुवनंतपुरम और सिलचर के सी-डैक केंद्रों के लिए निकाली गई हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 20 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट cdac.in पर आवेदन कर सकते हैं।