सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने की एक गांव में कम से कम 85 लोगों की हत्या
सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने शनिवार को एक गांव में हमला किया जिसमें महिलाओं व बच्चों समेत कम-से-कम 85 लोगों की हत्या की गई। सूडान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इस हमले में 150 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं। बकौल विदेश मंत्रालय, यह देश के 18 महीने के विनाशकारी संघर्ष में अत्याचार की एक बड़ी घटना है।