सिडनी टेस्ट के लिए 16 भारतीय खिलाड़ियों वाली टीम शीट से नदारद दिखा रोहित शर्मा का नाम
सिडनी टेस्ट के लिए भारत की आधिकारिक टीम शीट से कप्तान रोहित शर्मा का नाम नदारद है। 16 खिलाड़ियों वाली शीट पर मुख्य कोच गौतम गंभीर के हस्ताक्षर हैं जिसमें प्लेइंग इलेवन समेत पूरे स्क्वॉड के नाम शामिल होते हैं। रोहित प्लेइंग इलेवन में नहीं हैं लेकिन माना जा रहा था कि उनका नाम टीम शीट में हो सकता है।