सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और पहली पारी में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से अब सैम कोंस्टास और उस्मान ख्वाजा क्रीज़ पर मौजूद हैं।