सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से दूसरी बार की मुलाकात
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने पांचवें टेस्ट मैच से पहले सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय टीम से मुलाकात की है। इस सीरीज़ के बीच भारतीय टीम ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने मुलाकात की तस्वीरों को 'X' पर शेयर कर लिखा, "ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय टीमों ने हमें क्रिकेट का एक अविश्वसनीय समर दिया है।"