सिडनी में महिला ने आरी से किए पति के कई टुकड़े, अंगों को 30 थैलियों में भरकर फेंका
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में एक 53-वर्षीय महिला द्वारा अपने पति की हत्या करने के बाद उसके शव के आरी से कई टुकड़े कर अंगों को प्लास्टिक की 30 थैलियों में भरकर विभिन्न जगहों पर फेंकने का मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनावई करते हुए महिला को ज़मानत देने से इनकार कर दिया है।