सीके बिरला अस्पताल (दिल्ली) में फिजियोथेरेपी विभाग के एचओडी डॉ. सुरेंदर पाल सिंह ने कहा है कि सीढ़ियां चढ़ना आमतौर पर वॉक करने की तुलना में ज़्यादा प्रभावी वर्कआउट है। बकौल सिंह, ज़मीन पर चलने की तुलना में सीढ़ियां चढ़ने से लगभग 15-20 गुना ज़्यादा कैलोरी बर्न होती है। सीढ़ियां चढ़ने से चिंता-अवसाद के लक्षणों में सुधार हो सकता है।