सोते समय कई लोगों का क्यों खुल जाता है मुंह? डॉक्टर ने बताया यह किस परेशानी का है संकेत
दिल्ली के साकेत में मौजूद डॉक्टर मंत्री रेस्पिरेटरी क्लीनिक के डॉक्टर भगवान मंत्री ने बताया है कि नींद में मुंह खुलने का सामान्य कारण यह होता है कि व्यक्ति नाक से ठीक से सांस नहीं ले पा रहा है। बकौल डॉक्टर, एलर्जी, साइनस, डेविएटेड सेप्टम या बार-बार होने वाले जुकाम के कारण शरीर मुंह के रास्ते सांस लेने लगता है।