सोते समय छात्र के सिर पर गिरा स्टोरेज यूनिट, कोटा के हॉस्टल की घटना कैमरे में हुई कैद

कोटा (राजस्थान) के एक हॉस्टल के कमरे में दीवार पर लगा स्टोरेज यूनिट अचानक बेड पर गिर गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना के समय बेड पर छात्र सो रहा था और स्टोरेज यूनिट बिल्कुल उसके सिर के पास गिरा। छात्र ने हॉस्टल में बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद कथित तौर पर सीसीटीवी लगवाया था।

Load More