सीतापुर जेल में कैदियों ने मनाया करवा चौथ, 27 महिला बंदियों और 17 जोड़ों ने निभाईं रस्में
उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िला जेल में गुरुवार को करवा चौथ पर विशेष आयोजन हुआ। जेल प्रशासन की पहल पर 27 महिला बंदियों और 17 विवाहित जोड़ों ने परंपरागत तरीके से त्योहार की रस्में निभाईं और पूजा-अर्चना की। जेल अधीक्षक प्रीति यादव के मुताबिक, करवा चौथ के अवसर पर जेल परिसर में त्योहार मनाने के लिए आवश्यक इंतज़ाम किए गए।