यूपी में बाढ़ के पानी में डूबने से पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
सीतापुर (यूपी) में बाढ़ के तेज बहाव में बहने से एक ही परिवार के 3-सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र चौहान, उनके बेटे सौरभ और भतीजे शोभित के रूप में हुई है। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, सभी जलमग्न खेतों को देखने गए थे और संतुलन बिगड़ने से बहते शोभित को बचाने के क्रम में तीनों डूब गए।