नैशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, सितंबर में आगामी दिनों में नवरात्रि का त्योहार है लेकिन इस मौके पर शेयर बाज़ार बंद नहीं होगा। केवल शनिवार-रविवार को नियमित वीकेंड छुट्टियां रहेंगी। अक्टूबर में 2 तारीख (महात्मा गांधी जयंती/दशहरा) और 21 व 22 तारीख को दिवाली के मौके पर शेयर बाज़ार बंद रहेगा।