सितंबर तिमाही में 143 कंपनियों को हुआ शुद्ध घाटा, वोडाफोन को हुआ सबसे बड़ा नुकसान

एसीई इक्विटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में करीब 143 कंपनियां घाटे में रहीं जिनका कुल घाटा करीब ₹20,160 करोड़ रहा है। इनमें यूपीएल, पूनावाला फिनकॉर्प, मैंगलोर रिफाइनरी ऐंड पेट्रोकेमिकल्स, चेन्नई पेट्रोलियम, इंडिया सीमेंट्स आदि शामिल हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया ने सितंबर तिमाही में ₹7,176 करोड़ का सबसे बड़ा घाटा दर्ज किया है।

Load More