सितंबर तिमाही में मुनाफे से ₹50 करोड़ के घाटे में आई डेल्हीवरी, क्या रही गिरावट की वजह?
लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में ₹50.3 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ₹10.2 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में थी। मनीकंट्रोल के अनुसार, कंपनी के नुकसान में आने की वजह अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ईकॉम एक्सप्रेस का अधिग्रहण है। डेल्हीवरी ने 99.4% हिस्सेदारी ₹1,407 करोड़ में खरीदी थी।