सितंबर में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात घटकर 17.4 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया है, जो अप्रैल के बाद सबसे कम है। अगस्त में यह 20.2 लाख बैरल था। हालांकि, रूस से घटे आयात की भरपाई इराक और सऊदी अरब ने की। भारत का कुल कच्चा तेल आयात सितंबर में बढ़कर 53 लाख बैरल प्रतिदिन रहा।