सितंबर में होने वाली है बैंक हड़ताल, नोट कर लें डेट ताकि पहले निपटा सकें काम
United Forum of Bank Unions (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हफ्ते में 5-दिन काम, पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव में असमानता जैसी मांगों को लेकर यह फैसला लिया गया। 11 सितंबर को शुक्रवार फिर सप्ताहांत और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी के कारण लगातार 4-दिन बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।