सितंबर से बदल जाएगा गोल्ड-सिल्वर ETF में ट्रेडिंग का तरीका! निवेशकों पर पड़ेगा सीधा असर
1 सितंबर से गोल्ड-सिल्वर ETF की ट्रेडिंग व्यवस्था बदल जाएगी। SEBI के नए नियमों के तहत ETF की कीमत तय करने के लिए पुरानी NAV के बजाय ज़्यादा ताज़ा कीमत का इस्तेमाल होगा और प्राइस बैंड भी बाज़ार की चाल के हिसाब से बदलेंगे। इससे ETF की कीमत उसके असली सोने-चांदी के मूल्य के ज़्यादा करीब रहने की उम्मीद है।