सीतामढ़ी में घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे सरकारी डॉक्टर
सीतामढ़ी (बिहार) के सभी प्रखंडों में सरकारी डॉक्टर वैन के साथ घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करेंगे। ज़िला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राम शंकर झा के मुताबिक, यह सुविधा अक्टूबर में शुरू की जाएगी। इसके अलावा सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग मेडिकल टीम बनाई जाएगी जिसमें एक वाहन के साथ चिकित्सा कंपाउंडर और चालक नियुक्त किए जाएंगे।