सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड होगी: केजरीवाल
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'X' पर लिखा है, "विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी।" उन्होंने लिखा, "मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा।" उन्होंने लिखा, "बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है।"