जापान में रिलीज़ होगी आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर'
आमिर खान की फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' स्प्रिंग 2027 में जापान में 'सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ स्टारडस्ट' नाम से रिलीज़ होगी। जैपनीज़ डिस्ट्रिब्यूटर गीक पिक्चर्स ने इसका एलान किया है। करीब 7 साल बाद आमिर की कोई फिल्म जापानी सिनेमाघरों में आने वाली है। 'दंगल' अप्रैल 2018 में जबकि 'सीक्रेट सुपरस्टार' अगस्त 2019 में जापान में रिलीज़ हुई थी।