सीताराम येचुरी को एम्स दिल्ली के ICU में कराया गया भर्ती
सीपीआईएम ने बताया है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता व महासचिव सीताराम येचुरी को सांस संबंधी संक्रमण को लेकर दिल्ली स्थित एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पार्टी ने बताया कि येचुरी की हालत गंभीर है और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। अस्पताल में विभिन्न विभागों के डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं।