सीताराम येचुरी का निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "येचुरी का निधन राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।" येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और ऐक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से पीड़ित थे।