सीताराम येचुरी मेरे मित्र थे और भारत के विचार के रक्षक थे: उनके निधन पर राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "सीताराम येचुरी जी मेरे मित्र थे। वह भारत के विचार के रक्षक और हमारे देश की गहरी समझ रखते थे। मुझे हमारी लंबी चर्चाएं याद आएंगी।" उन्होंने लिखा, "मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"