सितार वादक ऋषभ शर्मा ने अपने दांतों में जड़वा रखे हैं हीरे, उन्होंने बताया कारण
सितार वादक ऋषभ रिखिराम शर्मा ने एक वीडियो में बताया है कि उन्होंने अपने दांतों में हीरे जड़वाए हैं। उन्होंने दांतों में लगे हीरे दिखाते हुए कहा, "यह भी शृंगार का एक हिस्सा है, जब आप अच्छे से तैयार होते हैं तो अच्छा महसूस करते हैं और फिर अच्छा प्ले करते हैं।" ऋषभ अपने कानों में भी हीरे पहनते हैं।