सीतारमण ने शेयर बाज़ार निवेशकों को किया आगाह, कहा- जीवनभर की कमाई का जोखिम न लें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शेयर बाज़ारों में अनुमानों के आधार पर ट्रेडिंग बढ़ने पर कहा है कि लोग अपने जीवनभर की कमाई का जोखिम न लें। उन्होंने कहा, "जब अनुमानों के आधार पर ट्रेडिंग बहुत ज़्यादा हो तब सावधानी बरतना ज़रूरी है। हमें सुनिश्चित करना होगा कि लोग अधिक जोखिम वाले स्टॉक्स में अपने जीवनभर की कमाई न लगाएं।"