सीतारमण ने सरकारी बैंकों से कहा- 'Gen Z के लिए कूल बनना होगा'; समझाया कैसे
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों से Gen-Z ग्राहकों के लिए 'कूल' बनने को कहा। उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती...पब्लिक सेक्टर के बैंक 'कूल' न हों...युवाओं से बात करनी चाहिए।" उन्होंने बैंकों को 'कूल' बनाने के तरीके सुझाए। इनमें बैंकिंग इंडस्ट्री की संस्था द्वारा युवाओं में बैंकिंग को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मोबाइल-फ्रेंडली पोर्टल शुरू करना शामिल है।