सौतेली बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच पति व बेटे के साथ दिखीं रुपाली गांगुली
धारावाहिक 'अनुपमा' फेम ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली सौतेली बेटी ईशा वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों के बीच अपने पति अश्विन वर्मा व बेटे के साथ मुंबई में एक सिनेमाघर के बाहर नज़र आई हैं। रुपाली ने पैपराज़ी के सामने हाथ जोड़कर पोज़ दिया। ईशा ने रुपाली को एक पुराने पोस्ट में सनकी व क्रूर बताया था जो अब वायरल हुआ है।