सौतेली बेटी पर मानहानि केस दायर करने के लिए बॉम्बे HC पहुंचीं रूपाली गांगुली: रिपोर्ट

'टाइम्स नाउ' की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी ऐक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। गांगुली की वकील सना रईस खान ने कहा की ऐक्ट्रेस की छवि खराब होने से बचाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दायर किया गया है।

Load More