आंध्र में सौतेली मां ने बिरयानी में ज़हर मिलाकर ली 2 मासूमों की जान
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में संपत्ति विवाद के चलते सौतेली मां ने कथित तौर पर चिकन बिरयानी में चूहे मारने की दवा मिलाकर 10-वर्षीय सात्विक और 8-वर्षीय नित्या की हत्या कर दी। बकौल पुलिस, पहली बार ज़हर देने पर बच्चे बच गए थे जिसके बाद महिला ने दोबारा साज़िश रची। पुलिस ने सौतेली मां और पिता को गिरफ्तार किया है।