सौतेली मां ने यूएस में 5 साल के बच्चे को गर्मी में 7 घंटे के लिए कार में छोड़ा, हुई मौत
नेब्रास्का (अमेरिका) में 40-वर्षीय महिला अपने 5-वर्षीय सौतेले बेटे को 7 घंटे के लिए कार में छोड़कर ब्यूटी पार्लर में काम करने चली गई जिससे उसकी मौत हो गई है। गर्मी के कारण कार बहुत गर्म हो गई थी और जब बच्चे को निकाला गया तो उसके शरीर का तापमान 105°F था। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।