स्तब्ध हैं: फिलिस्तीनी शख्स को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाए जाने को लेकर अमेरिका
अमेरिका ने इज़रायली सेना द्वारा घायल फिलिस्तीनी शख्स को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाए जाने का वीडियो सामने आने पर प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "हमने वीडियो देखा, हम स्तब्ध हैं। यह अभ्यास बिल्कुल अस्वीकार्य है। इंसानों को कभी भी मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।"