स्थिति गंभीर है: बिहार में बाढ़ को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
बिहार में बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक करने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि स्थिति गंभीर है और राज्य व केंद्र सरकार हालात पर नज़र बनाई हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न ज़िलों में एनडीआरएफ की 11 टीमें मुस्तैद हैं और बिहटा व वाराणसी में 3-3 टीमें और झारखंड में 2 टीमें रिज़र्व हैं।