साथ मरने के लिए नदी के पुल पर पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका, लड़का कूदा लेकिन पीछे हट गई लड़की
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रेमी-प्रेमिका की खुदकुशी की कोशिश से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रेमी-प्रेमिका साथ मरने के लिए नैनी ब्रिज पर पहुंचे थे जिसके बाद लड़का नदी में कूद गया लेकिन लड़की आखिरी समय पर पीछे हट गई। वहीं, मौके पर मौजूद गोताखोरों ने लड़के की जान बचा ली।