संदिग्ध गतिविधियों की आशंका केे चलते बढ़ाई गई दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास की सुरक्षा
तेहरान (ईरान) में हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बाद दुनियाभर में इज़रायली दूतावास अलर्ट पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों से मिले दिल्ली स्थित इज़रायली दूतावास पर हमले या संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस ने दूतावास और खबाद हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसको लेकर पुलिस ने समीक्षा बैठक भी की है।