सिद्दीकी की हत्या के बाद विवेक का पुराना वीडियो हुआ वायरल, करते दिखे बिश्नोई समाज की तारीफ
मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद ऐक्टर विवेक ओबेरॉय का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह बिश्नोई समाज की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी ली है। विवेक ने बिश्नोई समाज के पशु (हिरण) व पर्यावरण प्रेम का ज़िक्र किया था।