सिद्दीकी की हत्या से बिश्नोई समाज का लेना-देना नहीं: बिश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेशाध्यक्ष
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर बिश्नोई टाइगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने कहा है कि सिद्दीकी पर हमला गैंगवॉर के चलते हुआ है। उन्होंने कहा, "उनकी हत्या का बिश्नोई समाज से कोई लेना-देना नहीं क्योंकि बिश्नोई समाज जीव दया के लिए पहचान रखता है ना कि जीव हत्या के लिए जाना जाता है।"