विराट, सचिन और धोनी में कौन सबसे महान वनडे खिलाड़ी? नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया जवाब
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बल्लेबाज़ विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी से ऊपर रखते हुए उन्हें महान वनडे खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि विराट 'चेज़ मास्टर' हैं जिन्होंने 77-80% रन लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए। उन्होंने कहा कि धोनी ने भी मैच जिताए लेकिन वह नंबर 5 पर आते थे जो मुश्किल पोज़िशन है।