सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों का सप्लायर शकील अंसारी गिरफ्तार
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिन पिस्टल से गोली मारकर हत्या की गई थी उनके सप्लायर-गैंगस्टर शकील अंसारी उर्फ आदिल को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शकील एक बिजनेसमैन पर फायरिंग करने श्रीगंगानगर गया था। 'बकौल दैनिक भास्कर', शकील ने बताया कि मूसेवाला पर ऑस्ट्रिया-जर्मनी-तुर्किये की पिस्टल से गोली चलाई गई थीं और एक पिस्टल की कीमत ₹6-लाख है।