सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में HC ने खारिज की बर्खास्त SI की ज़मानत याचिका
पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट ने दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर पवन टीनू को जेल से भगाने में मदद करने के आरोपी बर्खास्त एसआई प्रीतपाल सिंह की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि प्रीतपाल ने पुलिस अधिकारी होते हुए एक अपराधी का साथ दिया है जो कि अपने आप में अपराध है।