सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद आया था एंग्ज़ायटी अटैक: जैस्मिन भसीन
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उन्हें पैनिक अटैक आने लगे थे। उन्होंने कहा, "मैंने सुना था कि एंग्ज़ायटी अटैक और पैनिक अटैक क्या होता है लेकिन महसूस नहीं किया था।" उन्होंने कहा, "हमने एक-दूसरे से कहा था कि मिलेंगे लेकिन उसने अचानक दुनिया को छोड़ दिया।"