सिद्धिविनायक मंदिर के 5 साल के दान का होगा ऑडिट, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए आदेश
सिद्धिविनायक मंदिर (मुंबई) में हुए दान घोटाले को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंदिर के पिछले 5-सालों के दौरान दान में आए रुपयों और चढ़ावे में मिले सोने-चांदी के ज़ेवरात का ऑडिट कराने का आदेश दिया है। ट्रस्ट ने पिछले डेढ़ साल में साप्ताहिक दान ₹40-50 लाख से बढ़कर ₹80-90 लाख होने पर विसंगति की शिकायत की थी।