सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे संजय निरुपम, कहा- भगवान से मांगा है महायुति की सरकार बने

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को जारी मतगणना की बीच दिंडोशी विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार संजय निरुपम ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा, "मैं प्रार्थना करने आया हूं। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार वापस आए, ऐसा आशीर्वाद मांगा है। ताकि 2.5 वर्षों से जो विकास योजनाएं चल रही हैं उन्हें जारी रखा जाए।"

Load More