संदीप घोष ने डॉक्टरों और अन्य अस्पताल कर्मचारियों के चयन में धांधली की: CBI
'टीओआई' की रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने जांच में पाया है कि कोलकाता के आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष ने छात्रों के परिणामों में हेराफेरी की और अपनी पसंद के उम्मीदवारों को हाउस स्टाफ (डॉक्टरों व कर्मचारियों के रूप में नियुक्त किया। सीबीआई ने अस्पताल के उपकरणों के टेंडर निकालने में भी हेराफेरी पाई है।