सुदर्शन पटनायक ने मनु भाकर के ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने पर रेत से बनाई कलाकृति
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भारतीय महिला निशानेबाज़ मनु भाकर के कांस्य पदक जीतने पर समुद्र तट पर रेत से कलाकृति बनाकर उन्हें बधाई दी है। कलाकृति में मनु को मेडल पर निशाना लगाते हुए दर्शाया गया है। गौरतलब है कि मनु ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है।