सुधा मूर्ति ने 30 साल से नहीं खरीदी कोई साड़ी, बताई वजह
इन्फोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी व लेखिका सुधा मूर्ति ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 30 साल से कोई साड़ी नहीं खरीदी। उन्होंने कहा, "काशी जाते हैं तो...वहां ऐसी चीज़ छोड़ने की प्रतिज्ञा लेनी चाहिए जो आपको बहुत पसंद हो।" उन्होंने कहा, "मुझे खरीदारी...पसंद थी इसलिए मां गंगा से वादा किया कि जीवनभर खरीदारी नहीं करूंगी।"