साधना के लिए आत्मानुशासन ज़रूरी: तोड़फोड़ की खबरों के बीच कांवड़ियों से यूपी सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ किए जाने की खबरों के बीच कहा है, "कोई भी साधना आत्मानुशासन के बिना पूरी नहीं होती।" उन्होंने कहा, "शिव बनने के लिए हमें शिव जैसी साधना भी चाहिए...उनके जैसा आत्मानुशासन भी चाहिए और तब यह कांवड़ यात्रा आमजन के व्यापक विश्वास की प्रतीक बनकर उभरेगी।"