सोना ₹700 हुआ महंगा, चांदी की कीमतों में आई ₹5,000 की गिरावट
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को चांदी की कीमतों में 1.96% की गिरावट आई और इसकी कीमतें ₹5,000 गिरकर ₹2,50,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। वहीं, 99.9% शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में ₹700 की बढ़ोतरी हुई और यह ₹1,59,200 प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई।