सोना अगले 5 साल तक बीते वर्षों जैसा रिटर्न नहीं देगा: फंड्सइंडिया के ग्रुप CEO
'मनीकंट्रोल' को दिए इंटरव्यू में फंड्सइंडिया के ग्रुप सीईओ अक्षय सप्रु ने बताया कि सोने में तेज़ी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, "अगले 5 वर्षों में सोने का रिटर्न वैसा नहीं रहेगा जैसा पिछले साइकल में रहा...अगर पोर्टफोलियो में इसकी हिस्सेदारी 5-10% के बीच है तो उसे बनाए रखने की ज़रूरत है...लेकिन इससे ज़्यादा निवेश करना ठीक नहीं है।"